शिवपुरी। प्रदेश के एम मात्र स्कूल शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की बॉडन्ड्री बाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन का कर दिया गया। इस निर्माण के मामले में राजे ने इस टेंडर को निरस्त करने के आदेश विभाग को दिए थे। परन्तु राजे के आदेश को अधिकाारियों ने हवा में लटका कर भूमि पूजन करवा कर काम भी शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के स्कूल शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की कीमती जमीन को सुरक्षित करने व खेल सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से मंत्री यशोधरा राजे ने करीब 4 करोड़ रुपए कॉलेज की बाउंड्रीवाल व खेल मैदानों के विकास के लिए स्वीकृत कराए हैं।
लेकिन कॉलेज की बाउंड्रीवाल निर्माण से पहले 45 बीघा भूमि वाले इस कॉलेज से अतिक्रमण हटाया जाना जरूरी था, जिसे लेकर बीते दिनों शिवपुरी दौरे पर आईं उद्योग मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण शुरू किया जाऐगा।
और इस इन सभी कामो का एक ही टेंडर कर दिया है जो कि गलत है और इस टेंडर को निरस्त कर केवल बाउंड्रीबाल का टेंडर पहले कराया जाए और कॉलेज की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर इस बाउंड्री वाल का निर्माण किया कराया जाए।
बताया गया है कि रविवार सुबह भूमिपूजन के मौके पर निर्माण एजेंसी पीआईयू के एसडीओ जीवन बेहसारे, उपयंत्री केके श्रीवास्तव, ठेकेदार जिनेश जैन, दीपक गुप्ता व महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जगदीशचंद्र मकवाना सहित व्या याता दीपक राज, व्यायाम शिक्षक विजय भार्गव शकील खान की मोजूदगी में इस बाउंड्री बाल निर्माण का भूमि पूजन कर दिया गया है।
भूमिपूजन के बाद लाइनिंग डालकर अगले हिस्से में बाउंड्रीवॉल की नीव के लिए खुदाई भी शुरू हो गई। इस कॉलेज की बेशकिमती जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त नही किया गया है ना ही विभाग ने इस टेंडर को निरस्त कर बाउंड्रीबाल का अलग से टेंडर नही करवाया है। और प्रदेश की सबसे ताकतवर मंत्री ओर शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का आदेश हवा में जरूर उड़ा दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।