शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि एसपी शिवपुरी ने मों.युसूफ कुर्रेशी ने सट्टा किंग खचेरा के घर छापा मार कार्यवाही की है। इस रेड में पुलिस ने सट्टा किंग खचेरा सहित 3 सटोरियो सहित 5 लाख रू और हथियार जब्त होने की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर को अचानक एसपी शिवपुरी ने सट्टा किंग के कमलागंज घोषीपुरा स्थित राठौर मौहल्ला में शिवपुरी के सट्टा किंग जुगलकिशोर राठौर उर्फ खचेरा के घर छापा मार कार्यवाही की। बताया गया है कि इस कार्यवाही की एसपी के अतिरिक्त किसी को खबर नही थी। एसडीओपी शिवपुरी और कोतवाली पुलिस को सिर्फ एसपी के वाहन के पीछे चलने के निर्देश दिए गए थे।
बताया गया है कि सबसे पहले सट्टा किंग के घर को पुलिस ने घेर लिया और पुलिस ने उसके घर में प्रवेश किया। पुलिस को सट्टे के कट्टे व कई सटोरिया के हिसाब और 5 लाख रूपए के लगभग नगद प्राप्त हुआ है।
बताया गया है कि पुलिस की भनक लगते ही सट्टा ङ्क्षकंग खचेरा घर के बनी भुकारी में घुस गया था परन्तु पुलिस ने घर के चप्पे की तलाशी ली तो घर की बनी भुकारी से सटोरिया ाचेरा को निकाला गया।
इसके अतिरिक्त एक अन्य सटोरिया मुकेश राठौर घर में रखे पानी के ड्रम में छुप गया था पुलिस ने घर में 3 ड्रम रखे देखे पुलिस ने इन ड्रमो को चैक किया तो 2 ड्रमो में पानी था और एक ड्रम में सटोरिया छुपा बैठा था। और एक अन्य सटोरिया मुकेश राठोर बेडरूम मे बने फर्नीचर कबर्ड से पुलिस ने खोजा।
पुलिस को घर के तालाशी के दौरान घर में एक विदेश पिस्टल और एक देशी लोटेड कट्टा भी मिला है। एसपी शिवपुरी की अचानक छापा मार कार्यवाही से शहर के सटोरियो में हडकंप मच गया है।
बताया गया है कि एसपी शिवपुरी को सट्टे शहर मे सट्टा चलने की खबरे मिल रही थी उन्होने पर्सनल ही शहर के सटोरिया पर होमबर्क किया और इस रेड को अंजाम दिया है। पुलिस ने अभी इन तीनो सटोरियो को गिर तार कर कोतवाली में बंद कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।