पुलिस हिरासत से भागा बलात्कारी, पब्लिक ने पकड़ा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना में पदस्थ दो आरक्षक रवि कोली व एक अन्य सोमवार दोपहर आरोपी कमल पुत्र बाबूलाल आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी गढा को मेडिकल के लिए पोहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए थे, इसी दौरान मौका पाकर आरोपी स्वास्थ्य केन्द्र से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए. सीधे उसके पीछे दौड़ लगाना शुरू कर दिया नजारा यह था कि आगे-आगे आरोपी और पीछे-पीछे हांफते हुए पुलिसकर्मी दौड रहे थे। इसी दौरान जब आरोपी कमल कस्बे के गडइया मोहल्ले में घुसा तो वहां पुलिस को दौडता देख मोनी शिवहरे व कुछ अन्य लोगों ने तत्परता दिखाकर आरोपी कमल को दबोच लिया व पुलिस के हवाले कर दिया।

तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली इस मामले में आरक्षकों ने पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी भी नहीं दी हालांकि बीएमओ चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल करने के दौरान उक्त आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। 

जिस कमल आदिवासी को आरक्षक मेडिकल के लिए लाए थे, उस पर 3 साल की एक मासूम को राजस्थान के किसी शहर में बेचने ले जाने का आरोप है और छर्च पुलिस ने इसी के चलते इसे गिरफ़्तार किया था व मेडिकल पर लाए थे।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!