करैरा व पिछोर को भी मिलेगी नियमित बिजली

Updesh Awasthee
0
भोपाल। ग्वालियर-बीना 220 केवी विद्युत लाइन पर आश्रित दतिया जिले को अब नियमित बिजली व बेहतर वॉल्टेज मिलेंगे। इतना ही नहीं अब दतिया से डबरा, करैरा और पिछोर को भी बिजली सप्लाई की जा सकेगी। रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहर में रिछारी पर 220 केवी विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण किया। स्टेशन के शुरू होने से आंधी-तूफान में 132 केवी लाइन के टॉवर टूटने पर गहराने वाले बिजली संकट से निजात मिलेगी। 

रिछारी पर 220/132 केवी का नया विद्युत सब स्टेशन प्रारंभ होने से सेंवढ़ा, इंदरगढ़, भांडेर के 584 गांवों को बिजली मिलेगी। बल्कि डबरा तहसील के 215 गांव और करैरा व पिछोर के गांव भी लाभांवित होंगे। 

डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा 
रिछारी विद्युत सब स्टेशन से जिले की चार तहसीलों और ग्वालियर के डबरा के डेढ़ लाख घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। यहां बता दें कि जिले की चार तहसीलों में 584 गांवों में 76 हजार घरेलू और 11 हजार कृषि पंप उपभोक्ता हैं, जबकि डबरा के 215 गांवों में 49 हजार 500 घरेलू और नौ हजार 583 कृषि पंप उपभोक्ता है। इसके अलावा शिवपुरी के करैरा व पिछोर को भी इससे जोड़ा जाएगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!