शिवपुरी। आजाद अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन गत दिवस चन्दनपुरा में किया गया। जिसमे म.प्र. के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा अध्यापकों को छठवें वेतनमान दिये जाने के निर्णय का स्वागत किया गया तथा बैठक में आजाद अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर आगामी रणनीति तैयार की गई ।
आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजय भार्गव एवं जिला महासचिव अरविन्द सरैया ने संयुक्तरूप से प्रेस नोट जारी कर वताया कि गत दिवस आजाद अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन चन्दनपुरा मे किया गया।
जिसमे संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नरवरिया द्वारा रखे गये प्रस्ताव पर संभागीय मंत्री मोहन शुक्ला, फौजी की अनुशंषा पर सुनील वर्मा को आजाद अध्यापक संघ, शिवपुरी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जि मेदारी सौंपी गई है।
अध्यापकों को छठवें वेतनमान का लाभ दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुये म.प्र. के मुखिया षिवराज सिंह चौहान को धन्यावद पारित किया गया है। तथा छठवें वेतनमान दिये जाने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की गई है।
बैठक में उपस्थित राजकुमार सरैया, सत्येन्द्र दुवे, सन्तोष यादव, राजेन्द्र वर्मा, व्रजमोहन यादव, कान्ताराम धाकड़, महेन्द्र नायक, भानु नरवरिया, रामलखन गुर्जर, रामेष्वर धाकड़, दिनेश धाकड़, उमेश धाकड़, सुनील मौर्य आदि ने सुनील वर्मा को आजाद अध्यापक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।