15 वर्षीय छात्र का, पेड से लटका मिला शव

Updesh Awasthee
0
खनियॉधाना। जिले के खनियाधानां थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्राम नदनवारा में एक नाबालिग छात्र का शव पेड से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार खनियाधानां क्षेत्र के ग्राम नदनवारा मे इन्द्रपाल सिंह चौहान ने रविवार की खानियाधानां के थाना में आकर सूचनात्मक रिपोर्ट दी की मेरा 15 वर्षीय पुत्र लापता है। 

वह रोज की तरह दोपहर को गांव के बच्चो के साथ खेलने जाता था और शाम तक घर आ जाता था। लेकिन वह शाम को घर नही पहुंचा। पिता का कहना था मैने उसके दोस्तो और ग्राम वासियों और रिश्तोदारो से फोन से पूछा फिर भी उसका पता नही चला है। 

बताया जाता है कि आज सुबह उसके पिता इन्द्रपाल को सूचना मिली कि गांव के बहार एक पेड से एक बच्चे की लाश लटक रही है। पिता तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा तो उसका बेटा छोटू ही पेड से लटक रहा था। 

बताया जा रहा है कि पूरे घटने क्रम की सूचना खनियाधानां पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पीएम की कार्यवाही शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया यह भी जा रहा है कि छोटू के घर में घी का कारोबार होता है ओर छोटू ने अपने घर का घी चुराकर बेच दिया था परिजनो ने उसकी मारपीट कर दी थाी इस कारण उसने आत्महत्या की है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!