अंतर्राज्यी बाईक चोर गिरफ्तार: 36 बाईकें बरामद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में डकैती की योजना बनाते पकड़े गए 6 बदमाशों से पूछताछ में बड़े स्तर पर पुलिस ने बाईकें बरामद की थी। वहीं फरार हुए चार बदमाशों में से पुलिस ने एक बदमाश को गिर तार करने में सफलता हांसिल की है। 

वहीं बीती रात्रि बदमाशों के अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके पास से 36  मोटरसाईकिलें और 4 इंजन जप्त किये हैं। जिन्हें पकड़े गए बदमाश 5-5  हजार रूपए में बेच रहे थे। 


विदित हो कि 27 दिस बर की रात 6 बदमाश एक बस लूट की योजना बनाते हुए पकड़े गए थे। उस दौरान चार बदमाश सोनू कुशवाह, सोनू सैन, सूखा उर्फ राजेन्द्र जाटव और बुद्धा धाकड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।

 जिनमें से पुलिस ने 30 दिस बर को सोनू सैन नामक बदमाश को पकड़ लिया था। जिसके पास से कई मोटरसाइकिलें बरामद की गई। वहीं पुलिस ने बीती रात्रि दो अन्य फरार बदमाश सूखा उर्फ राजेन्द्र जाटव और बुद्धा धाकड़ को करोंदी कॉलोनी से गिर तार किया है। 

जो अपने मामा के मकान में रह रहा था और वहां रखी चोरी की 36 मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में था। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!