शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी रोड पर करैरा तहसीलदार के बुलेरो वाहन ने झांसी रोड पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तहसीलदार यूवी मेहरा की बुलैरो रोंग साईड से जा रही थी।
जानकारी के अनुसार करैरा तहसीलदार यूसी मेहरा अपनी की बुलेरो गाड़ी से शिवपुरी से करैरा की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेट में तेजी एवं लापरवाही से बुलेरो चालक ने टक्कर दे मारी दी जिससे बोलेट सवार प्रताप परिहार निवासी शिवपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को शिवपुरी पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।