खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम हि मतपुर में एक परिवार के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। इस विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे बेटे के बाये हाथ ज मी हो गया।
जानकारी के मुताबिक बृजेश परिहार उम्र 24 वर्ष ने बताया कि रविवार को भी मेरे पिता देशराज परिहार ने मुझे और मेरी पत्नी बच्चों को घर से निकलने को कहा जब मेरे द्वारा घर निकालने का कारण पूछा तो उन्होंने गाली गलोच करनी शुरू कर दीे।
इसके बाद सुबह मेरे पिता ने घर के आंगन में आकर मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे मेरे हाथ में गंभीर चोट आई है। फरियादी पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 323, 294, 506वी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।