फांसी पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश, हत्या का आरोप

Updesh Awasthee
0
बदरवास: नगर के ग्राम बामौर निवासी एक नवविवाहिता ने सोमवार की दोपहर में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। उक्त मामले में खास बात यह है कि जिस टपरिया में महिला ने फांसी लगाई है उस टपरिया की उंचाई महिला के बराबर ही है। 

ग्राम बामौर निवासी हरकुवंर उम्र 20 साल पत्नि वीरेन्द्र जाटव ने सोमवार को अपनी ही टपरियां में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पुलिस को परिजनो ने दी जिसे पर से बदरवास थाना प्रभारी दिशेष अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौके का बारीकी से मुआयना किया।

प्रथम दृष्टया कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि जिस टपरियां मे हरकुबंर ने फांसी लगाई है उसकी ऊंचाई हरकुबंर के बराबर ही है। अगर दोनो की ऊंचाई बराबर है तो फांसी कैसे लगाई जा सकती है। 

मृतक के मायके पक्ष को इस घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गए। नवविवाहिता के पिता हरवीर जाटव निवासी ग्राम ऊमरी थाना ईसागढ ने ससुरालियों पर आरोपीर लगाया है कि पिछले कुछ दिनो से मेरी पुत्री के ससुराली दहेज की मांग कर रहे है और उन्होने ही मेरी बेटी की हत्या कर उसको फांसी पर लटका दिया है। 

फिलहाल पुलिस इस मामले में बारिकी से जांच कर रही है। पुलिस ने अभी शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!