जेसीबी ने तोडा बिजली का खंबा,नागरिको में रोष

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- शहर की शिवशक्ति नगर क्षेत्र में अनियंत्रित जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण रोड़ पर खड़ा बिजली का खंबा गिर गया जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित हुई।

इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि घटना के दो दिन बाद भी लोगों की शिकायतों पर विद्युत विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की और आज भी वह टूटा खंबा लोगों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है। 

वहीं दूसरी ओर जेसीबी चालक मौके से भाग गया और अब क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बताना होगा कि शिवशक्ति नगर क्षेत्र में पत्रकार रामसनेही शर्मा निवास के समीप खड़ा बिजली का खंबा विद्युत विभाग की विद्युत सप्लाई का कार्य करता था। बीते रोज यहां से निकल रहे एक जेसीबी चालक ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए इस विद्युत के खंबे में टक्कर मारकर इसे धाराशायी कर दिया और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई। 

घटना के बाद से ही जहां जेसीबी चालक मौके से भाग गया तो वहीं दूसरी ओर इस विद्युत व्यवस्था सुचारू संचालन व टूटे हुए खंबे को हटाकर नया खंबा लगाने की शिकायत व मांग क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की। 

लेकिन इस टूटे हुए खंबे को आज दो दिन बीत चुके है और खंबा जस के तस पड़ा हुआ है। इस कारण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू संचालन में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग आसपास के क्षेत्रों से विद्युत के तार डालकर अपने घरों को रोशन किए हुए है। 

बाबजूद इसके विद्युत विभाग ने इस टूटे खंबे को हटाकर नया खंबा नहीं लगाया जिसे लेकर क्षेत्र के लेागों में विद्युत विभाग की इस कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है।

शिवशक्ति नगर के नागरिकों ने मप्र विद्युत मण्डल से शीघ्र टूटे खंबे को हटाकर नया खंबा गाडऩे व विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में क्षेत्रवासी आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!