शिवपुरी। प्रदेश का नं. 1 अस्पताल अब अपनी लापरवाहीे में नं.1 होने की कोशिश कर रहा है। यह लगभग हर दिन हगांमा होता रहता है। आईसीयू वार्ड में भर्ती मरिज के लिए अब कॉल पर डॉक्टर आना बंद हो गए। जिससे एक मरीज काल के गाल मं समा गया।
जिला अस्पताल में गुरुवार-शुक्रवार देर रात 3 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराए गए 50 वर्षीय व्यक्ति की सुबह मौत हो गईए जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया
परिजनों का आरोप है कि रात में कई बार डॉक्टर को कॉल किया गया, लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं आया और मरीज रात भर तड़पता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई वहीं डॉक्टरों ने इस आरोप को बेबुनियाद बताय।
पिछोर के भौंती निवासी राकेश नगरिया पुत्र लखन नगरिया को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन देर रात 3 बजे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे ट्रॉमा स्थित आईसीयू में दाखिल कर दिया गया परिजनों का आरोप है कि हालत में सुधार न होने पर मौके पर मौजूद स्टाफ ने कई बार इमरजेंसी डॉक्टर को कॉल किया।
लेकिन वे नहीं आए और सुबह करीब 8 बजे राकेश ने दम तोड़ दिया मरीज की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और जमकर हंगामा किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।