इनकम टैक्स का छापा: तोडे गए ताले, सीढी लगाकर ऊपर नीचे होते रहे अधिकारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष एंव कांग्रेस नेता रविंद्र शिवहरे सहित उनके भाई व अन्य रिश्तेदारों के प्रतिष्ठान सहित मकानो पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स के छापे की कार्यवाही जारी रही। 

स्थिती यह रही कि गुरूवार सुबह 8 बजे के बाद से शहर में स्थित तीनों मकानो से कोई भी सदस्य बाहर नही आया है और तो और सभी के संपर्क सूत्र भी बंद है। इस कार्यवाही के दौरान बंद मकानो के ताले भी तोडे गए और सीढी लगाकर इनकम टैक्स टीम के सदस्य ऊपर नीचे होते रहे। 

शहर में तीन स्थानों पर एव कोलारस के मानीपुरा स्थित घर व ऑफिस में आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार की देर शाम तक जारी थी। देर शाम तक यह स्पष्ट नही हो सकी है। इस छापा मार कार्रवाई में टीम ने कितना टैक्स इस गु्रप पर निकाला है। 

इस छापे को कोई भी अधिकारिक जानकारी की मिडिया को नही आ रही है। बताया गया है कि प्रदेश के 55 स्थानो पर मारे गए शराब सिंडिकेड के छापो में पूरे प्रदेश में करोड़ो की काली कमाई बहार आ सकती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!