शिवपुरी। सेवा भारती संस्था की साधारण सभा की बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2016 के लिए राजेश भार्गव विभाग कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए।
जिसमें अध्यक्ष प्रो. के.के. जैन सेवानिवृत्त प्राचार्य, सचिव ओम बंसल, उपाध्यक्ष जगदीश निगोती, कोषाध्यक्ष गोविन्द बंसल, सह सचिव लक्ष्मीनारायण सोनी एवं प्रचार मंत्री बालकृष्ण सिंघल को बनाया गया।
अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में राजकुमार बिंदल, गोपाल जी बंसल, संरक्षक चन्द्रमोहन नागपाल, एचडी गुप्ता, अनिल जैन, यशवंत खण्डेलवाल, जगदीश खण्डेलवाल, प्रकाशचंद्र गुप्ता, श्रीमती सुधा मंगल बनाये गए।
संस्था विगत 25 वर्षो से शहर में अपना समाजसेवा कार्य कर रही है। इस वर्ष पूरे देश में रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। वर्तमान में संस्था के दो स्थायी सेवा प्रकल्प सिलाई केन्द्र संस्था के कार्यालय पर एवं रोगी सहायता केन्द्र जिला चिकित्सालय में चलाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत मरीजों को नि:शुल्क दूध, चाय आदि गर्म करके सेवा भारती काउन्टर पर दिया जाता है। साथ ही इस वर्ष अस्पताल में नि:शुल्क क बलों का भी वितरण किया जा रहा है।
जिसमें किराये के रूप में सौ रूपए डिपोजिट लेकर अगले दिन क बल वापसी पर सौ रूपए वापिस कर दिये जाते हैं और मरीजों को सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने की सहायता प्रदान की जाती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।