अनीता के ससुरालियों ने की दहेज की मांग, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस ने एक पीडि़त महिला की शिकातय पर से महिला के पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों ने पांच जनवरी को पीडि़त महिला अनीता कुशवाह को दहेज की मांग करते हुए घर से भगा दिया था। 

पीडि़ता पिछले पांच वर्षों से आरोपियों की प्रताडऩा सहन कर रही थी। लेकिन जब आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया तो उसकी सहनशीलता खत्म हो गर्ई। उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता का विवाह आरोपी अजीत सिंह कुशवाह के साथ वर्ष 2010 में संपन्न हुआ था। उस समय उसके पिता हरज्ञान कुशवाह ने अपनी हैसियतानुसार दान दहेज दिया, लेकिन विवाह के कुछ समय पश्चात ही आरोपियों के मन में दहेज की पिपासा जाग उठी और उन्होंने उससे मोटरसाइकिल और नगदी की मांग शुरू कर दी।

जब पीडि़ता उनकी यह मांग पूरी नहीं कर सकी तो आरोपियों ने उसे तरह-तरह से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया, पीडि़ता आरोपियों की प्रताडऩा को सहन करती रही लेकिन पांच जनवरी को जो उसके साथ घटित हुआ तो उसके धैर्य ने जवाब दे दिया।

और पीडि़ता आरोपी पति अजीत सिंह, ससुर उत्तम सिंह, सास साबो बाई और देवर सुनील सिंह की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!