शिवपुरी। जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी बंटी के प्रयासों से ग्राम खरैह को 132 केबी विद्युत सबस्टेशन की सौगात प्राप्त हुई है। पूर्व में यह सब स्टेशन ग्राम माढ़ा के लिए स्वीकृत हुआ था। लेकिन सब स्टेशन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध न होने के कारण उसे अन्यंत्र कहीं स्थापित किया जा रहा था।
जिससे पूरे क्षेत्र को इसका खामियाजा उठाना पड़ता। इस समस्या को श्री रघुवंशी ने गंभीरता से लिया और इस दिशा में वह पिछले एक वर्ष से प्रयास करते रहे और ग्वालियर भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहे।
और अंतत: उनका प्रयास उस समय सफल हो गया जब ऊर्जा विभाग मंत्रालय के प्रमु य सचिव आईसीपी केशरी ने शिवपुरी कलेक्टर को 132 केवी विद्युत उप केन्द्र के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने का पत्र जारी किया है। ग्राम खरैह में सब स्टेशन का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए सौगात बन गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।