झोपड़ी में सो रही महिला का बलात्कार,आरोपिया पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सनपुर में एक आरोपी ने खेत पर सो रही अकेली महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार कर दिया और बाद में आरोपी ने अपने मित्र के साथ महिला को धमकाया और उसे अश्लील गालियां दी। 

घटना के समय पीडि़त महिला का पति और सास पास के गांव में एक तेरहवी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 बी 34 भादवि सहित एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रामवती आदिवासी परिवर्तित नाम अपने गांव बक्सनपुर से दो कि.मी. दूर स्थित जंगल में मौजूद खेत पर झोंपड़ी में सो रही थी। उस समय उसका पति व सास पास के गांव नारई में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

 जिसका फायदा आरोपी भरत गुर्जर ने उठाया और महिला का बलात्कार कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी भरत ने अपने मित्र लल्लू गुर्जर को वहां बुलाया और दोनों ने मिलकर उसे जानसे मारने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने की हिदायत दी।

 साथ ही उसे अश्लील गालियों से भी नवाजा और दोनों आरोपी वहां से भाग गए। कल जब उसके परिजन घर वापस लौटे तो उन्हें घटना की पूरी जानकारी पीडि़ता ने दी। जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!