शिवपुरी। बीती रात्रि बांकड़े मंदिर के रास्ते में स्थित ठाकुर बाबा के मंदिर को वन विभाग ने अतिक्रमण बताते हुए रातों-रात तोड़ दिया। जिसकी सूचना बजरंग दल सहित अन्य संगठनों को लगी तो सैकड़ों की सं या में कार्यकर्र्ता ठाकुर बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले में एफआईआर की बात कह कर हंगामा शांत कराया लेकिन मामला दर्ज न होने के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह माधव चौक चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र सोलंकी ने अपनी टीम के साथ मिलकर रात के अंधेरे में ठाकुर बाबा के मंदिर पर बने दो चबूतरों को तहस नहस कर दिया। जैसे ही यह सूचना बजरंग दल सहित हिन्दू संगठनों को प्राप्त हुई तो कार्यक्रर्ता आक्रोशित हो गए और 200 से 250 की सं या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर घटना स्थल पर पहुंच गए।
जहां उन्होंने वन विभाग की टीम को घेर लिया तभी यह सूचना पुलिस को मिली और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह व एसडीओपी जीडी शर्मा, कोतवाली टीआई संजय मिश्रा, देहात थाना टीआई संजीव तिवारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
वहीं एडीएम नीतू माथुर और तहसीलदार एलएन मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और उन्हें आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश शांत हुआ लेकिन आज सुबह कार्यकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की तो उन्होंने सुबह 11 बजे माधव चौक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा बजरंग दल के जिला संयोजक विनोदपुरी का कहना है कि रेंजर राजेन्द्र सोलंकी सहित उनके स्टाफ पर मामला दर्ज किया जाए।
अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि ठाकुर बाबा का मंदिर हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है। जहां सैकड़ों भक्त ठाकुर बाबा की आराधना के लिए प्रतिदिन मंदिर पर पहुंचते हैं। लेकिन वन विभाग द्वारा किये गए कृत्य से भक्तों को भी ठेस पहुंची है।
बजरंग दल ने सीसीएफ मलिक के यहां प्रदर्शन किया
ठाकुर बाबा का मंदिर वन विभाग द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज वन संरक्षक शशि मलिक के कोठी न बर 2 स्थित निवास स्थान पर जमकर प्रदर्शन किया और उनके मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका आरोप था कि वन क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग द्वारा पक्षपात किया जा रहा है और दुर्भावना पूर्वक ठाकुर बाबा के मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया है। बजरंग दल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज शाम को वह सीसीएफ शशि मलिक के पुतले का दहन करेंगे।
इनका कहना है
यह मेरे अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। नेशनल पार्क क्षेत्र का मामला है। मुझे नहीं मालूम कि क्या घटनाक्रम है। मेरे खिलाफ जो आरोप लगाये जा रहे हैं वे बुनियाद हैं।
शशिमलिक वन संरक्षक शिवपुरी
वन विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की गुंजाईश नहीं है। क्योंकि यह विभागीय मामला हैं। वन विभाग ने कोई कार्यवाही की होगी तो वह नियमानुसार ही की गर्ई होगी।
जी.डी. शर्मा एसडीओपी शिवपुरी
मुझे मेरे वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देष प्राप्त हुए थे। इस कारण यह कार्यवाही की गई लेकिन इस पूरे मामले की जानकारी मेरे वरिष्ठ अधिकारी सीसीएफ श्री मलिक या नरेन्द्र कुमार ही दे पायेंगे।
राजेन्द्र सोलंकी रेंजर शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।