महावीर काका का निधन, शोकाकुल माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी महावीर प्रसाद गोयल का कल बीमारी के पश्चात निधन हो गया। श्री गोयल महावीर काका के नाम से पूरे शहर में जाने जाते थे और वह लगभग 85 वर्ष के थे। 

लेकिन इसके बाद भी उनकी सक्रियता में कोई कमी नहीं आई थी। उनके निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की है। 

महावीर काका की एक ऐसी सख्शियत रही है कि उम्र उन पर कभी हावी नहीं हो पाई। वह बच्चों में बच्चे और बड़ों में बड़े बन जाते थे। संघर्ष कर उन्होंने अपना एक मजबूत मुकाम बनाया था। किराने की दुकान से प्रारंभ होकर उन्होंने दवाईयों और सर्राफा का कारोबार भी शुरू किया और उसमें अपना एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया। 

उनके पांच पुत्र हैं और वह व्यवसाय और समाजसेवी गतिविधियों में संलग्न है। मंगलम के सहसचिव हरिओम अग्रवाल तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारी कैलाश अग्रवाल के वह पिता हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन पिछले चार-पांच दिन से उनकी तबियत खराब हुई और डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

उनकी अंतिम यात्रा आज उनके गौतम बिहार स्थित निवास स्थान से प्रारंभ हुई और अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने भाग लिया। उनके निधन पर सर्राफा बाजार आज बंद रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!