शिवपुरी। जिला शिक्षा विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है राज्य शासन के नियमों के तहत एक ही कार्यालय में तीन साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाना था. जिसके तहत शिक्षा विभाग ने 20 लिपिकीय कर्मचारियों को स्थानांतरित किया है।
इन कर्मचारियों में दो गणक, 8 यूडीसी व 10 एलडीसी शामिल हैं सबसे ज्यादा परिवर्तन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ है यहां से करीब दर्जन भर लिपिकीय कर्मचारी अन्यत्र पदस्थ किए गए हैं स्थानांतरित कर्मचारियों को डीईओ द्वारा आदेश भी थमा दिए गए है
जानकारी के अनुसार सचिन डाइट तो कोष्टा डीईओ कार्यालय में स्थानांतरिति,गणक रविन्द्र श्रीवास्तव को डीईओ कार्यालय से प्रौढ़ शिक्षा, संतोष कोष्टा को प्रौढ़ शिक्षा से डीईओ कार्यालय स्थानांतरित किया गया है ।
यूडीसी वर्ग में महेश भटनागर को डीईओ कार्यालय से संकुल केन्द्र कन्या कोर्ट रोडए, अफजल मोह मद को संकुल कन्या कोर्ट रोड से डीईओ कार्यालय, सचिन अग्रवाल को डीईओ कार्यालय से डाइट, निर्मला देवी को डाइट से डीईओ कार्यालय, तिलक पंजाबी को डीईओ कार्यालय से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी भेजता गया है।
इसी प्रकार संजय तेलन को बीईओ शिवपुरी से डीईओ कार्यालय शिवपुरी, घनश्याम वर्मा को डीईओ कार्यालय से बीईओ कार्यालय शिवपुरी, सुरेश जादौन को बीईओ कार्यालय से डीईओ कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
एलडीसी रिजवान उल्ला खान को डीईओ कार्यालय से बीईओ शिवपुरी, प्रवीण शर्मा बीईओ शिवपुरी से डीईओ कार्यालय, आनंद शर्मा डीईओ कार्यालय से डाइट, प्रमोद कौशल डाइट से डीईओ कार्यालय शिवपुरी, रविन्द्र श्रीवास्तव डीईओ कार्यालय से प्रौढ शिक्षा कार्यालय, महेन्द्र यादव प्रौढ शिक्षा से डीईओ कार्यालय, शैलेन्द्र जादौन डीईओ कार्यालय से कन्या कोर्ट रोड संकुल, रजनी शर्मा संकुल केन्द्र कन्या कोर्ट रोड से डीईओ कार्यालय, धनौलिया डीईओ कार्यालय से संकुल केन्द्र उमावि क्रं. 2 व महेन्द्र शाक्य उमावि क्रं.2 संकुल से डीईओ कार्यालय शिवपुरी स्थानांतरित किए गए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।