सर्वे में सोयाबीन की जगह टमाटर दर्शाने वाला पटवारी सस्पैंड

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एसडीएम शिवपुरीने ग्राम रामखेड़ी के फंसल सर्वे की गलत रिर्पोट देने वाले पटवारी को निलबिंत कर दिया है। बताया गया है कि इस पटवारी की गलत सर्वे रिर्पोट की शिकायत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत ने कलेक्टर शिवपुरी को दर्ज कराई थी। 

जानकारी के अनुसार ग्राम रामखेड़ी के पटवारी देवेन्द्र जैन ने सोयाबीन की फसल के नुससान को सर्वे के दौरान टमाटर की फसल दर्शा दिया था। इस शिकायत की जांच शिवपुरी तहसीलदार एलके मिश्रा से कराई। 

तहसीदार ने जांच प्रतिवेदन एडीएम नीतू माथूर के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि पटवारी देवेन्द्र जैन ने ग्राम रामखेड़ी पटवारी हल्का नंबर 43 दरोंनी में सर्वे नंबर 130-1 रकवा 1.94 हैक्टेयर एंव 130-2 रकवा 1.94 हैक्टेयर मे ग्राम पटवारी द्वारा सूखा राहत में खरीफ फसल की गलत रिर्पोट प्रस्तुत कर अनियमितता की है। 

एसडएम नीतू माथुर ने इस प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी का कृत्य शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही,अनुशासनहीनता एंव कृषको के प्रति असंवदेनशीलता मानेत हुए उसे निलंबित कर दिया है। 

निलबंन अवधि में पटवारी का मु यालय तहसील शिवपुरी रहेगा। एसडीएम नीतू माथुर का कहना है कि ऐसी शिकायते अन्य क्षेत्रों में भी प्राप्त हुई है। जहां अनिमितता होगी वहां की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!