शिवपुरी। जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सांखला ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी हैं। घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री सिद्धार्थ लढ़ा को हटाकर मुकेश जैन बना दिया गया है। जबकि श्री लढ़ा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष संजय सांखला ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लढा एवं अशोक ठाकुर, सचिव मुकेश जैन पत्रकार, सह सचिव अमित शिवहरे, कोषाध्यक्ष रवि वशिष्ठ एवं कार्यकारिणी सदस्य गिरीश मिश्रा एवं छोटे खान बनाए गए है।
श्री सांखला ने कहा कि एमपीसीए एवं जीडीसीए के निर्देशानुसार जो भी क्रिकेट मैचों का आयोजन जिला क्रिकेट एसोसियशन करेगी उनकी टीम चयन हेतु तीन सदस्यों की चयन समिति भी बनाई गर्ई है। उक्त समिति में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी छोटे खान, गिरीश मिश्रा (मामा) और मोहन गुप्ता को रखा गया है।
जिला क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष संजय सांखला और उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि जो भी क्रिकेट क्लब जिला क्रिकेट एसोसियेशन से स बद्ध नहीं है वे भी शीघ्र ही जुड़ें।
जिला क्रिकेट एसोशियेशन की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक रामसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, नगर पंचायत कोलारस अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, रामकुमार शर्मा, अब्दुल खलील, इब्राहिम खान, राकेश गुप्ता, राकेश जैन, अनिल प्रताप सिंह चौहान, विजय शर्मा आदि ने बधाई दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।