शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 81 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। सर्वप्रथम उन्होनें ग्राम पिपरघार में 56 लाख की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन का लोकापर्ण किया।
साथ ही ग्राम मुढैऱी में स्थित हाईस्कूल में 25 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्कालय व शौचालय निर्माण कार्य का भी लोकापर्ण किया। विदित है कि पोहरी विधानसभा में विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों पूर्व में मुढैऱी हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन भी हो चुका है।
इस असवर पर जिला पंचायत शिवपुरी में विधायक प्रतिनिधि नरोत्तम रावत, मण्डी बैराढ़ में विधायक प्रतिनिधि गोपाल यादव, महाविद्यालय पोहरी मे विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, बृजमोहन वर्मा सरपंच, सरपंच मुढ़ैरी जादौन साहब, अनरत सिंह रावत पप्पू अंसारी, विजय यादव, विद्यालय के प्राचार्य भरत भार्गव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राऐं व अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।