शिवपुरी। थाना रन्नौद क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ उसी के ग्राम के युवक ने मौका पाकर अश्लील छेड़छाड़ कर दी। जब विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया।
थाना रन्नौद में विवाहिता सखी (परिवर्तित नाम)पत्नि रमेश (परिवर्तित नाम)उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नागदा ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात्रि को लगभग 09 बजे वह घर में अकेली थी। इसी बीच ग्राम नागदा के ही आरोपी जुगल सिंह परिहार ने बुरी नीयत से घर में प्रवेश किया और महिला के साथ आकर छेड़छाड़ कर दी।
रात के अंधेरे में आरोपी की छेडख़ानी का जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने दबाब बनाने का प्रयास किया लेकिन विवाहित के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में पीडि़त महिला सखी ने पुलिस थाना रन्नौद पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध अप.कं्र.3/16 पर धारा 354ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।