नपा के सफाई कर्मियो ने 2 पेडो को जलाया जिंदा,पब्लिक ने बचाया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विष्णु मंदिर के पास स्थित कोठी न बर आठ के सामने लगे दो हरे भरे पेड़ों में नपा सफाई कर्मचारियों ने कचरा डालकर आग लगा दी। जिससे पेड़ जिंदा जल उठे। यह देख कॉलोनीवासियों ने रेत डालकर आग को बुझाया। 

लेकिन पेड़ लगभग 50 से 60 प्रतिशत तक जल गए हैं और वह ऐसी अवस्था में पहुंच गए हैं कि कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। इससे पूर्व भी एक पेड़ में इसी तरह आग लगा दी थी जिसके कारण वह पेड़ जलकर गिर गया था। इस घटना में वहां बने मकान क्षति ग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वार्ड क्रमांक 27 में स्थित कोठी न बर 8 के सामने लगे दो पेड़ों के पास नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने वार्ड का कचरा एकत्रित पेड़ों के पास डाल दिया और उसमें आग लगा दी। 

जिससे कचरे के साथ-साथ वहां लगे हरे भरे पेड़ों में भी आग भड़क उठी आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के नागरिक घबरा गए और उन्होंने आनन-फानन में वहां रखी रेत भरकर डालना शुरू कर दी। 

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान वहां लगे दोनों हरे भरे पेड़ जल चुके थे। ऐसी स्थिति में उक्त पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जनहानि होने की संभावनायें बढ़ गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!