पोहरी में 4 करोड़ की लागत से बनेंगे 24 नवीन मिडिल व 5 प्राथमिक स्कूल भवन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों से पोहरी विधानसभा क्षेत्र लगभग 04 करोड़ की लागत से 24 नवीन मिडिल व 5 प्राथमिक स्कूल भवन स्वीकृत किये गये है। प्रत्येक मिडिल स्कूल भवन हेतु 14.099 लाख एवं प्राथमिक विद्यालय भवन हेतु 11.419 लाख रूपये व्यय किये  जावेगा। 

इस हेतु कलेक्टर एवं मिषन संचालक जिला षिवपुरी द्वारा दिनांक 30 दिस बर 2015 को प्रषासकीय स्वीकृत भी जारी की जा चुकी है। विदित है कि ग्रामीण जनता द्वारा नवीन स्कूल भवन बनाये जाने हेतु से मांग की जा रही थी। विगत वर्ष ही उक्त संस्थाऐं स्वीकृत कराई गयी थी। 

मिडिल स्कूलों में झलवासा, खौदा, सेगाड़ा, हिनोतिया, धोरिया, सुमेढ़, बेहरदा, नेहरगढ़ा, जाफरपुर,, बालापुर, पटेवरी श्रीपुरा, बसई, बनवारीपुरा, देवपुर, उमरई, मडख़ेड़ा, भोजपुर, ओखईपाटई, सिंकदपुरा, गढ़ा, मोहरा,  चकराना व शेरगढ़ व प्राथमिक विद्यालयों में रावतपुरा, ऊमरी, मानपुर, मारौराखालसा एवं रामपुरा शामिल है। 

नवीन विद्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कराया जावेगा। नवीन विद्यालय भवन स्वीकृत होने पर मंडल अध्यक्ष बैराढ़ रामबाबू मंगल, डॉ. जनवेद वर्मा, डॉ. हाकिम यादव, डॉ. तुलाराम, देवेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण रावत, मुन्ना कैमई, नरोत्तम रावत, मंडल अध्यक्ष पोहरी हरनारायण कुषवाह, विनोद जैन, डॉ.हरिषंकर धाकड़, अवतंष जैन, विश वर शर्मा व आम जनता ने हर्ष व्यक्त किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!