पिछोर। अपर सत्र न्यायाधीश व्हीएस पाटीदार ने छेड़छाड एवं बलात्कार के आरोपिओं को 10-10 वर्ष की सजा से दण्डित किया है।
अभियोजन के मुताबिक 2 फरवरी 2014 को ग्राम रही में रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ उसी गांव में रहने वाला रामसिंह अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया था।
इस पूरे मामले में रामसिंह का साथ रामसेवक, दिनेश, अजय व कमलसिंह ने सहयोग किया। बाद में इस मामले में पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म की धाराओ के तहत मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जिस पर से आज सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सभी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को 500-500 रूपए का अर्थदंड भी भुगतना होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।