शिवपुरी। कोलारस के नपं अध्यक्ष और काग्रेंस नेता रविन्द्र शिवहरे के सभी ठिकानो पर आज इनकम टैक्स विभाग ने छापा मार कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार कांगे्रस नेता और शराब कारोबारी रविन्द्र शिवहरे के कई ठिकानों पर आज आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने शिवपुरी जिले के कोलारस एवं शिवपुरी में स्थित इनके निवास एवं इनके भाई के निवास पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह छापामार कार्रवाई दो से तीन दिन तक चल सकती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि शिवहरे ग्रुप के मध्यप्रदेश के लगभग 55 ठिकाने पर एक साथ यह कार्रवाई चल रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।