शिवपुरी। वन विभाग शिवपुरी के डिप्टी रेंजर महेश शर्मा शासकीय वाहन से जंगल से रेत भर कर अपने घर लाए थे इस खबर को कवरेज करने गए इलेक्ट्रिोनिक मिडिय़ा के पत्रकार पर हमला कर दिया।
जानकारी के अुनसार वन विभाग शिवपुरी के डिप्टी रेंजर महेश शर्मा द्वारा अवैध रूप से रेत भरकर अपने निवास पर कराए जा रहे निर्माण कार्य की भनक जब मीडियाकर्मी शाकिर अली (मामू) को लगी तो वह कैमरे के साथ इस घटना को कवरेज करने लगे।
जिस पर डिप्टी रेंजर महेश शर्मा ने मीडियाकर्मी को धमकाया और कवरेज करने से रोका, लेकिन मीडियाकर्मी अपने कार्य का बखूबी निर्वहन कर रहा था इसी बीच दोनों बाप-बेटों ने मिलकर मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया और बाद में घर में रखी लायसेंसी 315 बोर की बंदूक से पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी।
मामले की जानकारी जब अन्य मीडियाकर्मी को लगी तो वह पुलिस थाना देहात पहुंचे। रात में कार्यवाही ना होने से आहत मीडियाकर्मियों ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी को अपनी मांगों को लेकर उचित कार्यवाही की मांग की।
जिस पर एएससपी आलोक कुमार ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मामले में पत्रकारों ने देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी पर भी पक्षपात के आरोप लगाए और थाना प्रभारी के खिलाफ भी उचित कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में प्रेस क्लब शिवपुरी अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष विनय राहुरीकर, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र के अध्यक्ष सुनील व्यास, अभा मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ शिवपुरी द्वारा संयुक्त रूप से इस घटनाक्रम स्वरूप मीडियाकर्मी शाकिर अली पर किए गए हमले की निंदा की।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन, राकेश शर्मा, अनुपम शुक्ला, फरमान अली, परवजे खान, अशोक अग्रवाल, संजीव पुरोहित, रिंकू जैन, ललित मुदगल, लोकेन्द्र सिंह सेंगर, रशीद खान, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा, विजय शर्मा, अशफाक खान,इस्लाम शाह, ध्रुव शर्मा, वीरेन्द्र राठौर, आदिल शिबानी, दीपक अग्रवाल, के.के.दुबे, नेपाल सिंह पाल,डॉ.विजय निराला, उमेश भार्गव, सत्येन्द्र उपाध्याय,एसएस चौहान, नीरज तिवारी करेरा, राजू खान, अजय सक्सैना, लल्लू सोनी आदि ने एकत्रित होकर एएसपी को ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि डिप्टी रेंजर महेश शर्मा का बंदूक का लायसेंस निरस्त किया जावे जिससे उसने मीडियकर्मी को धमकाया, मीडियाकर्मी शाकिर अली का पुलिस थाना देहात द्वारा मेडीकल नहीं कराया गया इसलिए पुन: मेडीकल कराया जावे।
कवरेज के दौरान वीडियो कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर डिप्टी रेंजर के विरूद्ध उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जावे व पुलिस थाना देहात प्रभारी संजीव तिवारी द्वारा आरोपी से सांठगांठ करने एवं मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता करने को लेकर कार्यवाही की जावे। इस मामले की शिकायत पत्रकार संगठनों ने गृहमंत्री,डीजीपी, आईजी, कलेक्टर व मु य वन संरक्षक वन विभाग शिवपुरी को भी की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।