करैरा। दिन प्रति दिन जिले भर में नवजात शिशुओं का झाडियों में मिलना या पेट में ही बेटियेां को मरवाने की घटनाओं से शिवपुरी जिले के अखबार रंगते ही जा रहे हैं जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है ।
अभी हाल ही में नये साल के तोहफे के रूप में दो भ्रूणों का मिलना पूरे समाज को चिड़ाता नजर सा आता है। करैरा में विगत मंगलवार को शिवपुरी रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक 5 महीने से अधिक समय का मानव भ्रूण मिलने से हड़क प मच गया था।
इस भ्रूण के मिलने के विरोध में आज विभिन्न समाजसेवी संगठनो ने मध्य प्रदेश के बाल संरक्षण आयोग के नाम एक ज्ञापन एस डी एम संजीव जैन एवं एस डी ओ पी सीबीएस रघुवंशी को सौंपा । जिसका नेतृत्व शकुन्तला परमार्थ समिती की सचिव शैला अग्रवाल कर रही थी ।
ज्ञापन में उन डॉक्टरों पर जो व्यक्तिगत लाभ के लिये लिंग भेद परीक्षण करते हैं, ग्रामीण स्तर पर आंगनवाडी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो लिंग परीक्षण कराकर भ्रूणहत्या जैसे कार्य तक कराती हैं,कुछ ऐसे परिवार जो अहम के चलते यह घिनौना कार्य करते हैं, कुछ ऐसी महिलाऐं जो ठेके पर इस तरह के कृत्य कराती हैं, इन पर प्रशासनिक दबाब बनाकर इसे रोकने का प्रयास करना चाहिये।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रशासन के द्वारा समय समय पर इस संबंध में जन जागृति हेतु भी कई कार्यक्रम करायें जायें जिससे लोगों में जागरूकता आये एवं वह इस घिनौने कृत्य को समाज में ना होने दें। ज्ञापन सौपने से पहले करैरा के रेस्ट हाऊस में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें करैरा के प्रबुद्ध नागरिक एवं पत्रकार गण के अलावा आमजन भी मौजूद थे जो करैरा के अलावा पिछोर एवं शिवपुरी से आये हुए थे।
बैठक में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक एवं नर्सिंग होम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की बात कही गई और यहाँ तक कहा गया कि जरूरत पडने पर इन झोलाछापों का स्टिंग ऑपरेशन कर इन्हें रंगेहाथों भी पकडवाने की कोशिश करें। इसके बाद सभी लोग मिलकर एस डी ओ पी चंद्रभान रघुवंशी को ज्ञापन देने गये एवं पुलिस सहायता केंद्र से विरोध स्वरुप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
यह हस्ताक्षर अभियान में सर्वप्रथम हस्ताक्षर भाजपा के करैरा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने किए एवं इसके बाद हस्ताक्षर करने बालो का तांता लग गया । इसके बाद यह काफिला तहसील की ओर चल पड़ा ,तहसील में करैरा एस डी एम संजीव जैन को ज्ञापन दिया एवं एस डी एम से शैला अग्रवाल ने स्वयं हस्ताक्षर करवाये।
करैरा एस डी एम संजीव जैन से तत्काल करैरा बी एम ओ को फ ोन करके लताड़ लगाई एवं करैरा शहर में खुले सभी नर्सिंग होम एवं डाक्टरों की लिस्ट मांगी एवं इस तरह के गोरखधंधे करने बाले डाक्टरों के खिलाफ स त कार्यवाई करने का भरोशा दिलाया।
ज्ञापन देने बालो में शैला अग्रवाल के अलावा मु य रुप से वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे,संजय आजाद शिवपुरी, अखिलेश दुबे ,असलम खान,शलभ तिवारी,हरिशरण चौरसिया ,गुप्लु राहत खान,संजय विलैया,रामजी दुबे, सौरभ भार्गव,विशाल कुचया, राज अग्रवाल,सचिन वंशकार, भूपेंद्र चौहान,साकेत पुरोहित,मनीष तिवारी ,प्रिंस चौहान ,राजीव शर्मा, दीपक भार्गव आदि थे ।
बच्चियाँ बोझ लगे तो फैंको मत हमें दे दो:शैला
भ्रूण हत्या से आहत शिवपुरी शहर की शकुन्तला परमार्थ समिती की सचिव शैला अग्रवाल ने जनसेवा मेल से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आपके माध्यम से यह अपील उन लोगों से करती हूँ जो लोग अपनी बेटियों से प्यार नही करते बल्कि नफरत से पालकर उन्हें एक जैसे बोझ समझते हैं।
मेरा उन लोगों से एवं उन लोगों से जो बच्चियों को पैदा होने से पहले ही हत्या करने जैसा घिनौना पाप करते हैं। उन्हें बच्चियों को मारने की जरूरत नही है वह चाहे तो उनकी बच्चियों के लिये मेरी गोद हमेशा खुली है मैं बिना किसी सवाल जबाब के उन्हें भगवान का वरदान समझकर अपने पास ही रखूंगी और उनके उज्जवल भविष्य के लिये जो बन सकेगा हमारी समिती करेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।