शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के पिपलौदा तीर्थ गांव की पुलिया के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होनी की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब लाश की शिना त की तो उसकी पहचान रघुवर पुत्र मटरे प्रजापति निवासी वनवारीपुरा के रूप में हुई।
गोवर्धन थाना प्रभारी जयसिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों ने उन्हें बताया है कि वह अत्याधिक शराब पीने का आदी था और शायदा अत्याधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने बैराड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मृतक का पीएम कराकर मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।