दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोड़ा भौराना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार रामसिंह पुत्र करनू पाल निवासी ककरौआ की मौत हो गई है जबकि उसका मित्र फूलसिंह कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामसिंह पाल अपने मित्र फूलसिंह कुशवाह के साथ ककरौआ से बैराड़ डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 033 एमसी 3428 से अपनी ससुराल बैराड़ जा रहा था तभी टोड़ा भौराना के बीच किसी अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

 गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को 108 ए बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ लाया गया जहां इलाज के दौरान घायल रामसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!