शिवपुरी। शिवपुरी में कपड़ों पर मैला डालकर बैग उड़ाने की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में आज सावरकर उद्यान के पास खतौरा निवासी पवन कुमार जैन के शरीर पर मैला जैसा पदार्थ डालकर कोई अज्ञात व्यक्ति एक लाख 24 हजार रूपये से भरा बैग उड़ा ले गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पवन कुमार जैन सावरकर उद्यान के पास सेसई मिष्ठान भण्डार पर आज दोपहर नाश्ता कर रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि उनकी पीठ पर मैला लगा हुआ है। जब श्री जैन ने शर्ट उतारकर गंदगी को साफ करना शुरू किया उसी दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति उनका बैग ले उड़ा।
कुछ समय के बाद जब श्री जैन ने बैग देखा तो वह नदारद था तथा वह व्यक्ति भी गायब था जिसने उनके बैग को उड़ाया था। बताया जाता है कि ठग ने पवन कुमार जैन की शर्ट पर बिस्किट का घोल डाल दिया था जो मैले के समान लग रहा था। पिछले तीन दिन में मैला डालकर लूटने की यह दूसरी घटना है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।