शिवपुरी। कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के लाल कॉलेज के पास आज दो मनचलो ने एक 11 वर्षीय बेटी को उसकी मां के सामने ही छेड़ दिया । मां ने दोनो युवको को छेडछाड करने से रोका और पब्लिक को बुला लिया। बताया जाता है कि पब्लिक ने दोनो मनचलो की कुटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार आज शाम को लगभग 5 बजे खुडा निवासी 11 वर्षीय किशोर अपनी मां के साथ लाल कालेज रोंड से जलमंदिर की ओर जा रही थी।
बताया गया है कि दोनो मां बेटी पैदल ही जा रहे थे और बेटी आगे-आगे चल रही थी और मां पीछे-पीछे तभी बाईक से दो युवक आशिफ और अतिक खांन निकले ओर आगे जा रही 11 वर्षीय किशोरी से छेडछाड कर दी।
मां ने इन दोनो को पकड लिया और यह नाजारा आम जनता ने भी देखा तो मां के साथ आम जनता ने भी इन युवको को पकड लिया और इनकी मारपीट कर दी। बताया गया है इस भीड में से ही किसी ने पुलिस को फोन कर लिया।
तत्काल घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई और इन दोनो युवको को पकडकर कोतवाली ले आई। जानकारी यह भी मिल रही है कि दोनो युवक सगे भाई है। पुलिस ने आशिफ खान पुत्र मुन्नाखान उम्र 19 वर्ष अतिक खान पुत्र मुन्नाखान 23 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।