शराबी युवक ने दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मीयो को धुना

Updesh Awasthee
0
खनियाधानां। जिले के खनियाधानां के बस स्टैंड पर कल शाम को एक शराबी युवक ने एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मीयो को मारा-पीटा। हालाकि शराबी युवक अभी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन उस पर अभी कोई कार्यवाही नही की है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सिलपुरा निवासी अजय पाल सिंह यादव मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे खनियाधानां के बस स्टेण्ड पर खुलेआम शराब पी रहा था। तभी दो आरक्षक वहां से गुजरे तो शराबी ने उन्है गालियां देना शुरू कर दी। 

आरक्षको ने शराब युवक में चंटा मार दिया। इसी बीच वहां एसआई बारेलाल कुशवाह भी आ गए। दरोगा के आते ही आरक्षको ने शराबी पर दंबगाई शुरू कर दी। 

लेकिन शराबी अजय को नशे में पुलिस और आम आदमी नही दि ो उसने दरोगा जी को पकड लिया और उनकी कुटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस कुटाई में दरोगा जी के यहां खून भी निकल आया। 

जब आरक्षको ने उसे पकडने का प्रयास किया तो शराबी अजय ने उनकी भी मारपीट कर दी। किसी ने थाने में इस घटनाक्रम की जानकारी दी। लेकिन शराबी युवक इन तीनो पुलिसवालो की कुटाई कर बस्ती की ओर चला गया। 

बाद में आए पुलिस बल ने उसके बस्ती से खोज कर फिर पकड लिया। लेकिन जब भी पुलिस को गालियां देता रहा और हाथ पैर चलता रहा। इस मामले में थाने के टीआई का कहना है कि पुलिस वालों के साथ मारपीट नही धक्का मुक्की हुई है। युवक को पकड लिया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाऐंगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!