शिवपुरी। दिनारा कस्बे में विगत दिवस एक चोर गिरोह ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए एक घर से बंदूक चोरी कर ले गए। चोर भागते समय एक नशेनी मौके पर छोड़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 3 और 4 की रात्रि कुछ चोरों ने कस्बे में रहने वाले रामलाल परिहार के घर में घुसकर उसकी नसेनी चोरी कर ले गए इसके बाद नसेनी की सहायता से चोरों ने देवेन्द्र बेंमटे के मकान में घुसकर कमरे में रखी 12 बोर की बंदूक चोरी कर ले गए।
चोरों ने श्री बेमटे के यहां से चोरी करने के बाद हरीशंकर कटीली बालों के मकान में घुसने का प्रयास किया, चोरों की आहट सुनकर घर के सभी सदस्य जाग गए जिन्हें देखकर चोर नसेनी छोड़कर भाग खड़े हुए। चोरों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नसेनी को जप्त किया और चोरों की सर्चिंग शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।