बेकाबू ट्रोले ने पहले ऑटो को उड़ाया फिर टेंकर में मार दी टक्कर, ऑटो के उड़े परखच्चे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह नोनकोल्हू की पुलिया हवाई पटटी के पास एक बेकाबू ट्रोला ने सामने से आ रही ऑटो में टक्करमार दी। इसके बाद ट्रोला ने पीछे आ रहे टेंकर में भी टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार पांच श्रृद्धालु और ऑटो चालक घायल हो गया। 

उक्त सभी घायल मंगलबार के चलते बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शनों के लिए जा रहे थे। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि  इस बेकाबू ट्रोले ने सामने से आ रहे टेंकर में टक्कर मार दी जिससे  टेंकर पलट गया ओर   चालक  घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधावली में रहने वाले ऑटो चालक अमर सिंह पाल ने एक नई ऑटो उठाई थी। जिसके पूजन के लिए वह अपने पड़ौसी पूजा कलावत पत्नि अशोक कलावत उम्र 22 वर्ष, राखी कलावत उम्र 18 वर्ष, माही पुत्र अशोक कलावत उम्र 2 वर्ष, गीता कलावत उम्र 52 वर्ष  को लेकर बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शनों के लिए जा रहा था।

 तभी जवाहर कॉलोनी में रहने वाली सीया बाथम पत्नि दुर्गा बाथम ने हवाई पट्टी के पास ऑटो को रोक लिया और बांकड़े जाने के लिए ऑटो चालक से उसने आग्रह किया जिस पर अमर सिंह ने उसे ऑटो में बैठा लिया और सभी लोग बांकड़े के लिए रवाना हो गये। 

जैसे ही वह नोनकोल्हू की पुलिया पर पहुंचा तभी सामने से आ रहा एक ट्रोला क्रमांक एमपी 33 एच 1566 ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो के परखर्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन गीता कलावत की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!