शिवपुरी। पोहरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी शिवपुरी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में घर-जोड़ो अ िायान का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व आप पार्टी की बैठक स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के समीप आप पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने जबकि विशिष्ट आतिथ्य पूर्व विधानसभा संयोजक पोहरी अनार सिंह राजपूत ग्राम भदरौनी विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान एक रैली निकालकर आप कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर दस्तक दी और लोगों को आप पार्टी के विचारों व नीति से अवगत कराया।
यह रैली किले से शुरू होकर पूरे नगर में चहुंओर चली जिसमें सैकड़ों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ली।
पोहरी में घर जोड़ो अभियान को सफल बनाने में अशोकनगर पर्यवेक्षक डॉ.भूपेन्द्र विकल, पं.पुरूषोत्तम तिवारी, हिमांश शर्मा, मानाराम शर्मा, जितेन्द्र ओझा, धर्मेन्द्र बाथम, सुरेश जैन, अजमेर सिंह ओझा अगर्रा, चरणदास सेन बेंहटा, आसिफ अली पोहरी, अरविन्द सेन हिनौतिया, योगेन्द्र सेन मेहदेवा, श्रीमती कमला जाटव देवरीखुर्द, धनीराम कुशवाह जाखनौद, कृष्णगोपाल यादव मानपुर, शिवदयाल धाकड़ धनेशखेड़ा, सुनील धाकड़ पोहरी,दृवृत धाकड़ बाछोरा, सागर शर्मा पोहरी, रामसेवक सेन पोहरी, नवीन सेन, दयाराम बेहदे, पवन धाकड़, आदि सहित अन्य दूरदराज के ग्रामीणजन व पोहरी के आप कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।