जहां होना था जश्न, वहां आज सन्नाटा, 1 साल में ओंधे गिरी मुन्ना की नपा

Updesh Awasthee
0
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। आज 7 जनवरी नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण  हो गया। आज शिवपुरी समाचार डाट कॉम के कैमरे ने उजडी सी नपा कार्यलय के फोटो लिए है जहां आज 1 साल पूर्ण का जश्र होना था वहां आज मातम था,और 1 साल में ही औधे मुहं गिर चुकी है मुन्ना की अध्यक्षी...........

जश्न के 8760 घंटे बाद नपा में सन्नाटा 
आज से 1 साल  पूर्व नपा में जश्र का महौल था। कारण था नपा में कांग्रेस के मुन्नालाल कुशवाह ने नपा के अध्यक्षी के रूप में शपथ ली थी। लेकिन आज 1 बाद नपा में मातम का महौल था। नपा में न ही कोई अधिकारी कर्मचारी और नेता था। केवल पसरा था सन्नाटा

गरीबी काण्ड में फसे नपाध्यक्ष  
वजह यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह पर अवैध तरीके से बीपीएल कार्ड बनवाने के चलते धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है जिसके कारण वह फ रारी काट रहे हैं। कैसे भी कर वहं इस एफआईआर को हाईकोर्ट से क्रोस करना चहा रहे है। 

1 साल में औधे मुह गिरी अध्यक्षी
नपा अध्यक्षी का कार्यभार संभालते ही मुन्ना ने शहर से बडे-बडे वादे किए थे। नपा में हर आदमी का काम होगा। आम आदमी को चक्कर नही लगाने पड़ेगें। और नपा भ्रष्ष्टाचार मुक्त होगी। लेकिन साल भर इन सब वादो की हवा निकल गई। 

नही कस सकें अधिकारी और कर्मचारियों पर लगाम
चक्कर लगाने का दुसरा नाम शिवपुरी की नपा है यहां बिना किसी भेट पूजा के काम नही होता। काम होने की बात दूर नपा कार्यालय में कोई अधिकारी-कर्मचारी कुर्सी नही बैठते। और तो ओर स्वयं मुन्ना भी अपनी कुर्सी पर नही मिलते जनता जाए तो कहा जाए। 

5 साल की सजा है मुन्नालाल कुशवाह
शहर की विकास की सबसे बडी जि मेदारी नपा के कंधो पर होती है। मुन्ना की कार्यप्रणाली नपा पर कमांड नही बना पा रही है। शहर की सड़को पर धूल के बादल छा रहे है। पानी के लिए त्राहि-त्राहि अभी से मच रही है और मुन्ना फरार बने हुए है। मुन्ना की कार्यप्रणाली देखकर जानकर कहने लगे है कि मुन्ना का यही हाल रहा तो मुन्ना शहर को 5 साल की सजा बन जाऐंगें।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!