
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि इंदार थानाक्षेत्र के ग्राम आरी में रहने वाले एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मां ने जब अपने बेटे की लाश देखी तो उसके प्राण प्रखेरू उड़ गए।
जानकारी के अनुसार इंदार थानाक्षेत्र के ग्राम आरी में रहने वाला हितशरण शर्मा उम्र 34 वर्ष बदरवास क्षेत्र में टेक्टर से कही गया था। बताया जा रहा है कि युवक का एबी रोड पर टेक्ट्रर खराब हो गया।
युवक ट्रेक्टर को सुधारने के लिए ट्रेक्टर के नीचे घुसकर सुधारने का प्रयास कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और इस युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक का एक्सीटेंड दोपहर के समय हुआ था और जैसे ही उसकी लाश घर पर पहुंची तो मां ने जब अपने बेटे की लाश अचानक देखी तो मां की भी हद्वयघात से मौत हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।