शिवपुरी। फरियादी डोमा पाटिल का बैग भीड़भाड़ वाले इलाके में काटकर कोई अज्ञात चोर 49 हजार रूपये ले उड़ा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोमा पाटिल निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी आज सुबह 11 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गुरूद्वारा चौराहा स्थित एटीएम से अपने खाते में जमा 49 हजार रूपये निकालने पहुंचा।
उसने एटीएम से रकम निकालकर उसे अपने बैग में रख लिया। इसके बाद वह पैदल-पैदल अपने घर की ओर कूच करने लगा, परंतु कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने उसका बैग काट लिया और बैग में रखे 49 हजार रूपये ले उड़े। तत्काल ही श्री पाटिल की नजर अपने बैग पर गई तो उन्हें बैग कटा हुआ मिला। इस पर उन्होंने तत्काल बैग चैक किया तो उसमें रखे रूपये गायब मिले।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।