शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भौराना में बीती रात्रि पकड़े गए आठ जुआरियों में से एक जुआरी ने बैराड़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
उक्त जुआरी धीरज सिंह पुत्र काशीराम निवासी बीलबरा ने टीआई धर्मेन्द्र सिंह तोमर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीआई ने उस पर झूठा मामला दर्ज किया है और कथित फड़ संचालक से रिश्वत लेकर उसे मामले में आरोपी नहीं बनाया है। वहीं पुलिस ने जुआ का वास्तविक स्थान न बताते हुए अन्य स्थान बताया है। धीरज का यह भी आरोप है कि जुआ में पकड़ी गई रकम लगभग दो लाख रूपए थी जिसे पुलिस ने मात्र 27 हजार रूपए दर्शाया।
प्राप्त जानकारी बैराड़ पुलिस ने बीती रात्रि 2:30 बजे ग्राम भौराना में स्थित तिराहे पर संचालित जुआ के फड़ पर दविश देकर वहां से उ मेदर सिंह धाकड़ पुत्र हीरालाल धाकड़ निवासी ग्राम रायपुर, धीरज पुत्र काशीराम निवासी बीलबरा, जितेन्द्र पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी बैराड़, खेरूलाल पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी आवटपुर, तारे गोस्वामी निवासी बुद्धू निवासी बीलबरा, तुलसीराम पुत्र बारेलाल रावत निवासी सेंमरखेड़ी, रमेश पुत्र बचनलाल निवासी कालामढ़, धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार रावत निवासी बीलबरा को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया था।
वहीं उनके पास से 27 हजार रूपए की राशि बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण कायम कर लिया था। प्रकरण दर्ज होने से व्यथित मामले में आरोपी धीरज रावत ने बैराड़ संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया
कि जुए का फड़ राजेन्द्र चौहान के मकान में चल रहा था। जहां उसका जहां उसका रिश्तेदार यह कहकर फड़ संचालित करता है कि वह टीआई को रूपए पहुंचाता है। जिस कारण उसके यहां छापा नहीं पड़ता है।
जबकि पुलिस ने रात्रि में वहां छापामारा जहां पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा उनके साथ-साथ मुझे स्वयं को भी पुलिस ने पकड़ लिया जबकि में उस समय सो रहा था।
इनका कहना है
आरोप लगाने वाला जुआरी धीरज रावत स्वयं जुआ फड़ संचालित करता हैं। अभी दो दिन पूर्व उसके फड़ पर पुलिस ने कार्यवाही कर जुआ पकड़ा था। वहीं कल उसके फड़ पर पुन: कार्यवाही की गई जिससे बौखलाकर वह मनगड़त आरोप मड़ रहा है।
वहीं आरोपी द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि दो लाख रूपए फड़ से बरामद किये थे। इस आरोप में भी कोई सत्यता नहीं है। क्योंकि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई।
धर्मेन्द्र सिंह तोमर टीआई बैराड़

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।