सांसद सिंधिया ने की मुलाकात रेलमंत्री सुरेश प्रभु से, रखी कई मांगे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भारत सरकार के रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में रेलवे विस्तार को लेकर चर्चा की। जिससे सासंद सिंधिया के संसदीय क्षेंत्र के साथ ग्वालियर चंबल क्षेत्र की जनता भी लंभाविंत हो सके। 

सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार सासंद सिंधिया ने रेलवे मंत्री  से मुलाकात कर ग्वालियार से गुना लाईन लंबाई 227 किमी और विजयपुर-गुना से मक् शी रेलवे लाईन लंबाई 188 किमी को विद्युतीकरण को आगामी बजट में शामिल किया जाए। 

ग्वालियर-श्योपुर रेलवे लाईन के गेज परिवर्तन तथा कोटा तक इसके विस्तार वाले 3800 करोड़ की यूपीए सरकार में स्वीकृत परियोजना को आगामी बजट में आवश्यक धनराशि आवटंन की जाये। 

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक रिटायरिंग रूम व वीआईपी प्रतीक्षाकक्ष का निमार्ण करवाया जाये। एंव वर्षो से ल िबत भिंड-इटावा रेलवे लाईन,जिसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है,जिस पर शीघ्र नई ट्रेन शुरू की जाये। 

चेन्नई से कोटा-जयपुर एक नई ट्रेन चलाई जाये,जो भोपाल-बीना-अशोकनगर-गुना होकर निकले। ग्वालियर से पुणे सप्ताहिक ट्रेन नं.11102-11103 को सप्ताह में कम से कम दो बार चलाया।

जयपुर-दुर्ग,अजमेर-भागलपुर,पुरी-बीकानेर और शालीमर-उदयपुर इन ट्रेनो में से किसी भी एक ट्रेन का स्टापेज मुगावली स्टेशन,जिला अशोकनगर में किया जाए। 

उपरोक्त सभी मांगो पर भारत सरकार के रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद सिंधिया को  आश्वस्त किया है कि आगामी रेज बजट में इनका प्रावधान किया जायेगा,तथा ग्वालियर से सबलगढ़-श्योपुर डीआरसी ट्रेन को फरवरी-मार्च में पुन: शुरू कर दिया जायेगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!