शिवपुरी। कोलारस के ग्राम ाड़ौता में रहने वाली एक महिला के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला की सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज एक्ट व दहेज हत्या की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक १७ नव बर को भड़ौता में रहने वाली शेडू गुर्जर ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के ससुर गजाधर, सास साबो बाई व देवर विशाल के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।