जिला अस्पताल परिसर से दो महिलाओं के मंगल सूत्र चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय परिसर से आज दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो गए। घटना के बाद दोनो पीडि़त महिलाए अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी पर गई तो चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियो ने कहा कि हम इसमें कुछ नही कर सकतें। अपने सामान की रक्षा आप स्वंय करें।

जानकारी के मुताबिक मनियर निवासी ऊषा राठौर(४५) व कमलागंज निवासी रेखा शाक्य दोनो आज सुबह जिला अस्पताल में खुद की बीमारी का इलाज कराने गई हुई थी। दोनो महिलाए जब पर्चा बनवा रही थी उसी दौरान अज्ञात चोर दोनो महिलाओं के गले में से मंगलसूत्र चोरी करके ले गए। 

घटना के बाद जब महिलाओं को इसकी जानकारी लगी तो वे सीधे अस्पताल चौकी में पहुंची तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर चौकी में तैनात पुलिसकर्मियो ने महिलाओं से कहा कि वे इसमें कुछ नही कर सकतें। अस्पताल में आने वाले मरीजो व अंटेडरो को अपने सामान की रक्षा खुद करनी चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कई महिलाओं के साथ ऐसी घटना हो चुकी है लेकिन पुलिस इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नही करती। कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले में केवल दोनो महिलाओं से शिकायती आवेदन लेकर मामले को चलता कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!