शिवपुरी। शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाली अनाज मण्डी में शाम के समय अचानक ही भूचाल आ गया जब शराब के नशे में धुत्त एक सिपाही ने मण्डी पसिर के अंदर कर्मचारियों सहित व्यापारियों को अंधाधुंध गालियां देना शुरू कर दी हैं तथा उन्हें देख लेने की धमकी दी।
जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी मण्डी कर्मचारियों के पास थी जो उन्होंने थाने में मौजूद स्टाफ को शिकायत करते वक्त दिखाई। धीरे-धीरे करके कोतवाली के अदर एक अंदर मण्डी कर्मचारी आ पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में अनुक पा नियुक्ति पर पदस्थ जितेन्द्र सैन ने शनिवार को शराब का इतना नशा कर लिया था कि उन्हें कुछ होशहवाश नहीं रहा और शाम को लगभग पांच बजे के करीब कोतवाली के नजदीक ही अनाज मण्डी में जाकर मण्डी कर्मचारी रमेश रजक और व्यापारी रामू अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारियों को गाली गलौच करने लगे।
जिसका उनके द्वारा विरोध करने पर देख लेने की भी धमकी देने लगा। इस पूरी घटना की वीडियो ग्राफी भी मण्डी कर्मचारियों ने कर ली है। जिसको लेकर वह कोतवाली पहुंचे और एक शिकायती आवेदन मण्डी सचिव की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कोतवाली में दिया तथा नशे में धुत्त उक्त सिपाही पर कार्रवाई करने की मंाग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।