3 घंटै लेट पैसेंजर ट्रेन: परेशान यात्रियों ने की स्टेशन मास्टर की शिकायत

Updesh Awasthee
0
 शिवपुरी। शुक्रवार को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन को तीन घंटे लेट कर लिया गया जिसकी वजह से बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद तीन घंटे देरी होने के चलते उनके परिजनों से सहा नहीं गया और उन्होंने रेलवे के उप स्टेशन मास्टर से शिकायती पुस्तक पर लिखित में शिकायत कर डाली।

 कि आखिर क्यों तीन घंटे तक पैसेंजर ट्रेन को ही लेट किया गया। शिकायतकर्ता विकास शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत मध्य रेलवे की शिकायती पुस्तक में की। जिसमें विकास शर्मा ने बताया कि शिवपुरी में ग्वालियर-बीना पैसेंजर गाड़ी 6:45 बजे शिवपुरी आ चुकी थी जिसको पहले मालगाड़ी का इंतजार करने के लिए रोका गया। जबकि मालगाड़ी से ज्यादा जल्दी यात्रियों को थी।

 शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आने के बाद भी बीना पैसेंजर को फिर भी नहीं छोड़ा गया। क्योंकि ग्वालियर की ओर से ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस और  देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस आना थी जिसको लेकर ग्वालियर-बीना पैसेंजर गाड़ी को तीन घंटे तक शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया जो सरासर गलत है, क्योंकि कुछ यात्रियों को तो शादी समारोह में जाना था और कुछ यात्रियों को चिकित्सकीय उपचार के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी जाना था जो वह नहीं जा सके। 

तीन घंटे देरी होने के कारण बच्चे भी भूख से बिलखने लगे और बुजुर्गों को ठण्ड के चलते परेशानी का सामना  करना पड़ा। जिसके बाद इन लोगों के परिजनों ने सर्वप्रथम रेलवे उपस्टेशन में जाकर दो दर्जन यात्रियों ने मौखिक रूप से अपनी शिकायत स्टेशन मास्टर से दर्ज कराई। यात्रियों के स्टेशन में घुसने के चलते रेलवे पुलिस को वहां आना पड़ा और उन्होंने अनुरोध किया कि आप अपनी शिकायती रेलवे शिकायत पुस्तक पर कर सकते हंै।

 हम यहां से कुछ नहीं कर सकते। चूंकि लाइन सिंगल है इस कारण परेशानी का सामना उठाना पड़  रहा है। दूसरा सिंगल भी मोहना पर ही जाकर मिलता है जिस कारण पैसेंजर ट्रेन को रोकना ही पड़ता है।


सिंगल टिकट खिड़की भी बड़ी परेशानी
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर किसी-किसी दिन तो एक साथ तीन-तीन गाडिय़ां रहती हैं जिसके चलते यात्रियों की टिकट लेने के लिए भी काफी ल बी कतार लग जाती हैं और कुछ यात्रीगण टिकट ले ही पाते ही हैं और उनकी ट्रेन छूट जाती है इस तरह की शिकायत भी समाजसेवी संगठनों से लेकर यात्रीगणों और नेताओं के माध्यम से रेलवे के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक डबल टिकट खिड़की का शुभारंभ नहीं हो सका जबकि अब तो यात्रियों की सं या में इजाफा हो गया है। इस ओर भी रेलवे विभाग को विशेष ध्यान देना होगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!