कार्यकर्ताओं में एकजुटता का अभाव बना चुनावों की पराजय : यशोधरा राजे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पांच में से सिर्फ दो विधानसभा सीटें भाजपा की है। नपा अध्यक्ष का चुनाव भी भाजपा हार चुकी है। क्यों? यह सवाल उठाते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब दिया कि इसका एक ही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता एक जुट नहीं है। 

यदि भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत मतभेद पार्टी हित में भुलाकर एक जुट हो जाए तो पूरा शिवपुरी जिला उनकी झोली में आ जाएगा। शिवपुरी और पोहरी के अलावा कोलारस और करैरा भी भाजपा की परंपरागत सीटें हैं। उक्त समझाईश यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा जिला कार्यालय पर उनके स मान में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। 

चुने गए पदाधिकारियों को उन्होंने एसी से निकलकर फील्ड में काम करने का आह्वान किया। यशोधरा राजे सिंधिया को भाजपा जिला कार्यालय पर लड्डूओं से तौला गया और कार्यक्रम के दौरान पूरे समय यशोधरा राजे सिंधिया जिंदाबाद और राजमाता जिंदाबाद के नारे लगते रहे। 

यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने उदबोधन की शुरूआत में नगर पालिका चुनाव में भाजपा की हार पर दु:ख व्यक्त किया और कहा कि इसका एक ही कारण था कि भाजपा कार्यकर्ताओं में एकजुटा नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी का किसी के लिए द्वेष नहीं है तो एक जुट होना क्यों मुश्किल है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की हार से शिवपुरी विकास के लिए उनका रास्ता भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन उन्होंने संतोष व्यक्त किया की नपाध्यक्ष भाजपा का नहीं होने के बाबजूद पार्टी के अच्छे पार्षद विजयी होकर आये हैं और उनमें काम करने की ललक है। 

वह तथा युवा पीढ़ी पार्टी और शहर के विकास के लिए अब एक जुट होने का संकल्प लें और एकता में नेतृत्व को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जरूरत है। निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत करते हुए यशोधरा राजे ने कहा कि वह मंडल स्तर पर प्रत्येक माह में एक बैठक अवश्य बुलायें। 

जनता उनकी ओर टकटकी लगाये देख रही है। मंडल अध्यक्षों का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को जोडऩे का होना चाहिये। उन्होंने खोड़ में भाजपा की लगातार हो रही पराजय पर भी सवाल उठाया और कहा कि जब हमने वहां खूब विकास कराया है तो फिर क्यों हार जाते हैं। 

इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने यशोधरा राजे सिंधिया का स्वागत करते हुए कहा कि विकास कार्यों में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उनके प्रयासों से दो साल में शिवपुरी नये बदले हुए स्वरूप में नजर आयेगा। उन्होंने यशोधरा राजे से आग्रह किया कि वह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी विकास का बीड़ा उठायें और इस बावत भाजपा मंडल स्तर पर उनके स्वागत का कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। 

आभार प्रदर्शन की रस्म ओमप्रकाश शर्मा गुरू ने निर्वह की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश राठौर ने किया। इसके पूर्व यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्वाचित मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, दिनेश रावत, विपिन खैमरिया और हेमपाल सिंह दांगी का माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नगर अध्यक्ष भानू दुबे, दिनेश रावत, अजय जुनेजा, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, हरिओम नरवरिया, हरिओम राठौर, रामस्वरूप रावत, तेजमल सांखला, धैर्यवर्धन शर्मा, उमा उपाध्याय, तरूण अग्रवाल, अमित भार्गव, बीनू शर्मा, सावित्री भटेले, संजय गौैतम, विमलेश गोयल, अनुराग अष्ठाना सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!