घर पर अकेली थी नाबालिग, पड़ोसी ने किया अपहरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी से विगत दिवस पड़ौस में रहने वाला एक युवक एक नाबालिग बालिका का अपहरण करके ले गया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग बालिका 6 दिस बर को अपने घर पर अकेली थी और उसके माता पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। उसी समय पड़ौस में रहने वाला आरोपी अरविन्द आदिवासी बालिका को बहला फुसलाकर ले गया। 

अपहृत बालिका के माता पिता शाम को जब घर वापस लौटे तो उन्हें बालिका घर पर नहीं मिली जब उसकी खोजबीन की गई। तो उन्हें ज्ञात हुआ कि पड़ौस में रहने वाला अरविन्द्र आदिवासी भी गायब हैं।

जिस पर परिजनों को आरोपी द्वारा अपहरण करने का संदेह हुआ और उसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!