कोलारस। कोलारस थाने से लगभग 8 किमी. दूरी पर स्थित ग्राम कुलवारा में फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने 11 वर्षीय मासूम बालिका को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे बालिका की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटऊआ के लगभग 30- 35 लोग बांकड़ें हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। लोग कुलवारा पहुंचे तब चाय पीने के लिये रोड पार करते समय सोनम पुत्री रामगोपाल खंगार उम्र 11 साल को पड़ोरा से कोटा की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने कुचल डाला। इससे सोनम की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।